महोबा। अलग अलग स्थानों पर युवती समेत दो लोगों ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मोहारी निवासी आनंद कुमारी (18) पुत्री सोहनलाल ने गुरुवार की रात किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवती ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। इसी तरह राजावार्ड कुलपहाड़ निवासी अरविंद (40) ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
युवती समेत दो लोगों ने खाया जहर