आटो और बाइक की भिड़ंत में तीन घायल
चरखारी (महोबा)। महोबा-मुस्करा मार्ग में चरखारी मंडी समिति के पास आटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया गया। घायलों में जगभान (25) पुत्र रामगोपाल, देवेंद्र तिवारी पुत्र वासुदेव तिवारी निवासी न्यूरिया और भरत पुत्र मुन्ना निवासी रूपनगर चरखारी शामिल है। ब्यूरो