महोबा। थाना कबरई के धरौन रोड पर एक युवक का शव ट्रक के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि मृतक रोलर चलाने का काम करता था और नशे का आदी थी। अधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद लखनऊ के थाना मलीहाबाद के ग्राम अमानीगंज निवासी बृजेंद्र कुमार साहू 45 पुत्र गोलाराम धरौन रोड पर चल रहे सड़क निर्माण के कार्य में रोलर चलाने का काम करता था। शुक्रवार की रात बृजेंद्र सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे तौलिया बिछाकर लेट गया। सड़क निर्माण के काम में लगे अन्य लोगों ने जब बृजेंद्र को जगाने का प्रयास किया तो उसकी सांसे थमी देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को आनन फानन में जिला अस्पताल लाई। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी का कहना है कि आसपास काम करने वालों से जानकारी करने पर पता चला कि युवक शराब पीता था। अधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है। हालांकि पूरी घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
ट्रक के नीचे मिला रोलर चालक का शव
- अधिक शराब पीने से युवक की मौत होने की आशंका
- सड़क निर्माण के कार्य में रोलर चलाने का काम करता था मृतक