चोरी कर भाग रहे तीन लोगों को पीटकर पुलिस को सौंपा
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में रात करीब नौ बजे सेल्समैन भइयन निवासी बसौठ शराब बेच रहा था। इसी बीच पहुंचे तीन लोग शराब खरीदने लगे। जैसे ही सेल्समैन शराब की बोतल उठाने के लिए मुड़ा तभी युवकों ने गोलक से 1200 रुपये की नगदी निकाल ली। जब सेल्समैन ने गोलक से नगदी निकालते देखा तो उसने युवकों को पकड़ लिया और शोर मचाने लगा। मौके पर एकत्र लोगों ने शराबियों की मारपीट करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सेल्समैन की तहरीर पर हरेंद्र ग्राम गर्राही थाना कदौरा जिला जालौन, आशीष , हरिओम ग्राम पडा़ेरा थाना खरेला के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष वीवी सिंह ने बताया तीनों पर मुकदमा दर्ज कर एक हजार बरामद की गई है। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। ब्यूरो