फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से आई टीम ने 31 ओवरलोड वाहन किए सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से आई टीम ने 31 ओवरलोड वाहन किए सीज
विज्ञापन

-कबरई मंडी में रातभर चला धरपकड़ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
कबरई (महोबा)। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ओवरलोडिंग अभियान का चाबुक कबरई क्रशर मंडी में भी रात भर चला। देर रात से शुरु हुए अभियान में 31 ओवरलोड वाहन सीज कर दिए गए। अब कई दिन वाहन बंद रहने के बाद 30 से 35 हजार पेनाल्टी जमा होने के बाद वाहन मुक्त हो सकेंगे।
जिला खनिज अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया को शासन ने ओवरलोड वाहन पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। जिले में भी ओवरलोड वाहन नहीं चल सकेंगे। शासन के निर्देश पर आई खनिज टीम के साथ कबरई मंडी में कानपुर और बांदा रोड पर देर रात से ओवरलोड वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 21 ओवरलोड ट्रक सीज कर दिए गए। वही जिले के एआरटीओ एमपी सिंह ने भी अपनी टीम के साथ कबरई में ओवरलोड ट्रक रोकने का अभियान चलाकर 10 ट्रक सीज कर दिए। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोडिंग पर धरपकड़ जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
ओवरलोडिंग करने वाले क्रशरों पर कसेंगे शिकंजा-डीएम
महोबा। डीएम सहदेव ने ओवरलोडिंग मामले में कहा कि जिस क्रशर प्लांट से निर्धारित मात्रा से अधिक ग्रिट लोड होगी। जिसका बिल ट्रक के साथ मिलेगा। उस क्रशर प्लांट के खिलाफ भी ओवरलोडिंग की कार्रवाई कर क्रशर सीज किया जाएगा और भारी पेनाल्टी वसूली जाएगी ताकि ओवरलोडिंग बंद हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें