फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढ़ेर में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला टौरियापुरा में बुधवार की सुबह एक नवजात शिशु का शव कूड़े के ढेर में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कस्बे के मोहल्ला टौरियापुरा में बुधवार की सुबह सफाई कर्मियों को मोहल्ले के एक खाली प्लाट में कूड़े के ढेर में नवजात का शव पड़ा देखा। सफाई नायक संतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने तीन दिन के नवजात शिशु को पोस्टमार्टम के लिए महोबा भेजा है। लोगों का कहना है कि किसी कलयुगी महिला ने लोक लाज के भय से बच्चे को जन्म देकर लावारिस अवस्था में फेंक दिया। भीषण ठंड होने के चलते नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें