महोबा। जिला महिला चिकित्सालय के समीप नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोग छह माह के मासूम को देखकर गमगीन हो गए। हालांकि नवजात को किसने और क्यों फेंका यह तो पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शिशु के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गुरुवार की रात कलयुगी मांग कोख में पल रहे छह माह के नवजात शिशु को नाले में फेंक गई। शुक्रवार की सुबह जब मरीज व तीमारदार उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे तो नाले में नवजात शिशु पड़ा देख उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना तत्काल अस्पताल प्रशासन को दी गई।
नाले और सड़क किनारे झांडियों में नवजात का शव मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले कस्बा श्रीनगर व शहर के परमानंद तिराहे के समीप नवजात शिशुओं के शव बरामद किए जा चुके है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अस्पताल के समीप नवजात शिशु को नाले में फेंक गई कलयुगी मां
- छह माह के नवजात को मृत देख पुलिस को दी गई सूचना
- पुलिस ने शिशु को पोस्टमार्टम के लिए भेजा