फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने गई पीड़िता से अभद्रता पर दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने गई पीड़िता से अभद्रता पर एसआई लाइन हाजिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। एससीएसटी एक्ट के मुकदमे में समझौता का दबाव बनाने और धमकी दिए जाने पर महिला ने एसआई की एसपी से शिकायत कर दी। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने आरोपी एसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

महोबकंठ निवासी प्रीति अहिरवार पत्नी संतोष अहिरवार ने 17 नवंबर 2017 को जीतेंद्र यादव निवासी माधव गंज के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी महिला पर दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा। दो दिन पहले प्रीति हरपालपुर जा रही थी तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और राजीनामा करने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला इसकी तहरीर लेकर थाना महोबकंठ पहुंची। उसका आरोप है कि वहां एसआई रामप्रताप यादव ने उससे अभद्रता व गालीगलौज करते हुए भगा दिया था। उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की थी। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद लापरवाही मिलने पर दरोगा रामप्रताप यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें