महोबा। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को गांव का ही देशराज (40) पुत्र लल्लू अहिरवार बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म प्रयास किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर पड़ोस के लोग आ गए और बच्ची को देशराज से छुड़ा कर ले गए। बच्ची के पिता ने थाना पनवाड़ी में आकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पनवाड़ी पुलिस ने देशराज के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और देशराज को पकड़ कर थाना पनवाड़ी में ले आए हैं। बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। ब्यूरो
बच्ची के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास