फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप में पहले पानी भरने को लेकर महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गर्मी के मौसम में पानी को लेकर आएदिन विवाद व मारपीट हो रही है। शहर के मोहल्ला आलमपुरा में सरकारी हैंडपंप से पहले पानी भरने को लेकर दबंगों ने एक महिला के बर्तन फेंकते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला आलमपुरा निवासी संतरा पत्नी खग्गी शनिवार की सुबह मोहल्ले में लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी मोहल्ले के एक ही परिवार के चार लोग वहां पहुंच गए और पहले पानी भरने की बात कहने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने महिला के बर्तन फेंक दिए और मारपीट करने लगे। जिससे महिला घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल महिला ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बनवारी, उसके पुत्र बाली, किरन समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इससे पहले भी श्रीनगर और पनवाड़ी में पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष की घटनाएं हो चुकी है। गर्मी के मौसम में अधिकांश हैंडपंपों के जवाब दे जाने से बूंद बूंद पानी को लेकर मारपीट हो रही है।
विज्ञापन

पानी भरने को लेकर महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
- गर्मी के मौसम में पानी को लेकर आएदिन हो रही मारपीट
- पुलिस ने घायल महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें