चरखारी महोबा। बैंकों में टप्पेबाजी व धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को कोतवाली चरखारी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंकों में खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया। पुलिस ने बिना काम के बैंक के आसपास मौजूद लोगों को खदेड़ दिया।
कोतवाली प्रभारी चरखारी रीता सिंह ने पुलिस टीम के साथ सोमवार को कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एसएचओ ने बैंक परिसर व अंदर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। बिना पासबुक के बैंक में खड़े लोगों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। सोमवार को बैंक में ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। चार दिन बाद नेटवर्क ठीक होने व अवकाश के बाद खुली बैंक शाखाओं में भारी भीड़ नजर आई। कस्बे में इलाहाबाद बैंक व एसबीआई का एटीएम चालू न होने से शाखा के अंदर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। कोतवाली प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि बैंकों में नियमित चेकिंग की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैंकों की चेकिंग में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से की पूछताछ
-बिना काम के बैंकों में खड़े लोगों को हिदायत देकर छोड़ा