फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को तलाक देकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम बेलाताल निवासी शादाब अंसारी की शादी दो साल पहले महोबा शहर के सुभाष चौकी निवासी फरीद अंसारी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति द्वारा दहेज के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी और न देने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। इससे परेशान युवती महिला मायके चली गई थी। करीब एक सप्ताह पहले फरीद अंसारी अपनी ससुराल बेलाताल पहुंचा और मनाकर उसे घर ले आया। वापस आते ही उसके साथ मारपीट और दहेज की मांग फिर से शुरू हो गई। गुरुवार को पति ने मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया। महिला जान बचाकर भागी लेकिन किसी ने उसे नहीं बचाया। बाद में पति ने पत्नी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें