ब्यूटी पार्लर संचालिका से मारपीट में चार पर केस दर्ज
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के मोहल्ला तुर्कियाना में दो ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं के बीच हुए विवाद में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि मोहल्ला तुर्कियाना में माया पत्नी राजेंद्र कुमार रूपाली ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। समीप में ही शिल्पी उर्फ गुड़िया ग्लोरी ब्यूटी पार्लर चलाती है। शनिवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर शिल्पी उर्फ गुड़िया ने अपने पति व दो अन्य लोगों के साथ माया के ब्यूटी पार्लर सेंटर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी थी। जिसकी तहरीर पीड़िता ने कोतवाली चरखारी में सौंपी थी। माया की तहरीर पर पुलिस ने बीरेंद्र पुत्र राजनारायन निवासी इटैलिया बाजा राठ, ज्ञानी सिंह ,मैयादीन पुत्र दुर्गा प्रसाद व शिल्पी उर्फ गुड़िया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो