फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी जेल से स्थानांतरित होकर बंदी की जेल में पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। झांसी जेल से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित होकर उपकारागार महोबा भेजे गए एक बंदी की जेल के लंबरदारों ने पिटाई कर दी। पिटाई मामले से अन्य बंदी दहशत में है। वहीं परिजनों में बेचैनी बढ़ गई हैं। इसका खुलासा पेशी पर आए अन्य बंदी साथियों ने परिजनों से किया।
झांसी निवासी पवन यादव पुत्र जयसिंह यादव धोखाधड़ी करने के मामले में झांसी जेल में बंद था। जहां से उपकारागार महोबा के लिए स्थानांतरित किया गया। जहां पर लंबरदारों द्वारा बंदियों से की जाने वाली वसूली का पवन यादव द्वारा विरोध करने पर उसकी जेल के अंदर जमकर पिटाई कर दी। बंदी का जेल अस्पताल में उपचार भी चल रहा है। मंगलवार को पेशी पर आए बंदियों ने साथी बंदी पवन के साथ की गई मारपीट के बाबत उनके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों ने बताया कि पवन यादव की महोबा जेल में बंद कैदियों और लंबरदारों द्वारा लातघूसों से जमकर पिटाई की गई और जेल के सिपाही मूकदर्शक बने रहे। इससे पुलिस भी संदेह के घेरे में आ गई है। उधर डिप्टी जेलर बीएन मिश्रा का कहना है कि पवन यादव को बैरक में रखा गया है। जिस बैरक में रख गया है। उस बैरक से वह आए दिन दूसरी बैरकों में चला जाता है। लंबरदारों और पुलिसकर्मियों द्वारा मना करने के बाद भी वह नहीं माना। उल्टा लंबरदारों से गाली-गालौज करने लगा, जिससे बंदी का लंबरदारों से विवाद हो गया। डिप्टी जेलर ने मारपीट की घटना को निराधार बताया है।
झांसी जेल से स्थानांतरित होकर बंदी की जेल में पिटाई
-लंबरदारों ने पुलिस के सामने बंदी को धुना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें