महोबा। ग्राम पलका निवासी कालीदीन शनिवार की देर शाम घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव का ही तुलसीदास अनुरागी शराब के नशे में वहां आ गया और पैसे की मांग करने लगा। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिससे कालीदीन घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने आरोपी तुलसीदास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। ब्यूरो
शराब के लिए पैसे न देने पर युवक को पीटा