महोबा। एक अधिवक्ता के मकान के प्लाट में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खंभा गाड़ दिया है, जिससे अधिवक्ता को अपना निवास बनाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र सौंपकर खंभा हटाए जाने की मांग की है।
शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अधिवक्ता दुर्गा प्रसाद लोधी ने चरखारी बाईपास सत्तीपुरा में केंद्रीय स्कूल रोडपर अपने पत्नी वीरवती के नाम एक प्लाट खरीदा था। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कुछ खंभे सड़क पर गाड़ दिए और एक खंभा हटकर अधिवक्ता के प्लाट पर गाड़ दिया, जिससे पीड़ित के आवास का निर्माण नहीं हो पा रहा है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार धीरानन का कहना है कि कुछ खंभे गलत गड़ गए हैं। जिन्हें जल्द ही हटाया जाएगा।
अधिवक्ता के प्लाट पर गड़ा खंभा हटाने की मांग