दुकान में बैठी महिला से की अश्लील हरकतें
महोबा। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला पति व पुत्रों के बाजार जाने पर दुकान में बैठ जाती है। इस दौरान पड़ोस के दबंग किस्म के युवकों द्वारा आए दिन अश्लील हरकतें करते हुए परेशान किया जा रहा है। विरोध करने पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे परेशान पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो