महोबा। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ गश्त के दौरान मोहल्ला कठकुलवापुरा जाने वाले मार्ग से एक युवक को संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम बालकिशुन पुत्र छब्बीलाल निवासी आलमपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार