ोबा। विकासखंड पनवाड़ी के बराना घाट में बालू के अवैध खनन और परिवहन की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंगलवार की रात जिलाधिकारी सहदेव के निर्देश पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापामारी ने 56 ट्रकों को सीज कर दिया। प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली बच गई। डीएम ने कहा कि अवैध खनन व ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पनवाड़ी क्षेत्र के बराना घाट में अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के निकलने से आएदिन जाम लग रहा था। अवैध परिवहन की तमाम शिकायतें जिलाधिकारी सहदेव से की गई। इसके अलावा सोशल मीडिया में लगातार आ रही खबरों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सहदेव के निर्देश पर मंगलवार की रात उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ रामहर्ष मौर्य, सीओ कुलपहाड़ वंशनारायण सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अजय यादव व तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोधमणि शर्मा की संयुक्त टीम ने पनवाड़ी थानाध्यक्ष बलजीत सिंह के सहयोग से औचक छापामारी कर 56 ट्रकों को पकड़ लिया। सभी वाहनों के ओवरलोड मिलने पर 46 ट्रकों का ई-चालान किया गया जबकि 10 ट्रकों को थाना पनवाड़ी में खड़ा कराया गया। एक साथ 56 ट्रकों को सीज करने की प्रशासन की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर अवैध खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पट्टाधारक उत्खनन एवं एनजीटी के नियमों का पालन करें।
टीम ने छापा मारकर बालू भरे 56 ओवरलोड ट्रक किए सीज
- ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन की सबसे बड़ी कार्रवाई
- डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली