फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रायल्टी के जरिए करोड़ों रुपये राजस्व का हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में फर्जी रायल्टी कारोबार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जी वेबसाइट के जरिए रायल्टी बेचे जाने का मामला प्रकाश में आने पर जिला खनिज अधिकारी ने शनिवार की रात को दो क्रेशरों में छापा मारकर लैपटाप और कंप्यूटर बरामद किया। साथ ही फर्जी रायल्टी लेकर चल रहे तीन चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फर्जी रायल्टी कारोबार से सरकार को करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

अब ई रायल्टी सिस्टम होने के बाद रायल्टी कारोबार से जुड़े माफियाओं ने आईटी एक्सपर्ट की मदद स खनिज विभाग की फर्जी वेबसाइट लांच करा ली और पट्टाधारकों के नाम रायल्टी निकालने लगे हैं। धड़ल्ले से ई रायल्टी बिकने के कारण प्रतिदिन लाखों रुपये की कमाई शुरू हो गई। कुछ पट्टाधारकों ने उनके पट्टे के नाम पर फर्जी ई रायल्टी निकलने की शिकायत खनिज अधिकारी से की। जिस पर जिला खनिज अधिकारी अंजनि कुमार ने शनिवार की रात को गिट्टी लदे ट्रकों की चेकिंग की। चेकिंग दौरान तीन ट्रकों से फर्जी ई रायल्टी बरामद की गई। जिस पर खनिज अधिकारी ने ट्रकों के चालक जगतपाल, राजू और महिपाल को पुलिस के हवाले कर दिया।
खनिज अधिकारी और पुलिस के पूछताछ करने पर ट्रक चालकों ने पत्थर मंडी कबरई के दो क्रेशरों के नाम बताए। जहां पर खनिज अधिकारी ने टीम के साथ छापामार कार्रवाई की और क्रेशर से बिल वाउचर व कम्प्यूटर बरामद किए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सहदेव का कहना है कि फर्जी ई रायल्टी ब्रिकी की शिकायत मिलने पर खनिज अधिकारी ने छापामार कार्रवाई कर तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। फर्जी ई-रायल्टी में जुड़ें लोगों का पता लगया जा रहा है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी रायल्टी के जरिए करोड़ों रुपये राजस्व का हो रहा नुकसान
-आईटी एक्सपर्ट की मदद से खनिज विभाग की लांच की फर्जी वेबसाइट
-छापामार कार्रवाई के दौरान लैपटाप, कम्प्यूटर और बिल वाउचर किए बरामद
-खनिज विभाग और पुलिस टीम ने तीन ड्राइवरों के पास से बरामद की फर्जी रायल्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें