जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिलाओं समेत एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों के हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
हमीरपुर के गहरौली गांव निवासी शिवकुमार (50) अपनी पत्नी सुनीता (45) के साथ रविवार को बाइक से महोबा आ रहा था। रास्ते में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के जुझार गांव निवासी अशोक कुुमार (18) पुत्र आशाराम गांव से घर लौटते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। पचपहरा गांव निवासी प्रदीप (13) पुत्र चंदी कुशवाहा सड़क किनारे खेलते समय वाहन की टक्कर से घायल हुआ।
शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अशोक (45) , समदनगर निवासी प्रशांत (19) पुत्र अजय, सूपा गांव निवासी राजा भइया ( 40), अमरगंज चरखारी निवासी इमरान (22) पुत्र जब्बार, नेकपुरा गांव निवासी झल्लू (35) पुत्र मेवालाल, सूपा गांव निवासी प्रमोद (30) पुत्र देवीचरन व कस्बा कबरई निवासी धीरू साहू (25) पुत्र नत्थू अलग-अलग स्थानों पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। पसवारा गांव निवासी ब्रजरानी (55) पत्नी भगवानदास घर में छत से गिरकर घायल हुई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।