महोबा। संदिग्ध हालात में एक युवक आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनपद मध्यप्रदेश के थाना गौरिहार के ग्राम पलटा निवासी बरदानी (30) पुत्र बिटवा शुक्रवार की रात घर पर था। तभी वह आग की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुन परिजन दौड़ पड़े और किसी तरह युवक के शरीर में जल रही आग बुझाई। गंभीर हालत में झुलसे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
संदिग्ध हालात में युवक आग से झुलसा