फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: प्रधान ने पिता व चाचा के नाम बनवाए पशुशेड, जांच शुरू

विज्ञापन
ग्राम पंचायत महेबा में जांच के दौरान ग्रामीणों से जानकारी लेते उप श्रमायुक्त। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। मनरेगा योजना के तहत गरीबों के यहां पशुशेड बनवाए जा रहे हैं। ब्लॉक जैतपुर की ग्राम पंचायत महेबा के प्रधान ने लाभार्थियों को योजना का लाभ न देकर पिता व चाचा के नाम पशुशेड बनवा दिए। गुरुवार को मनरेगा के उप श्रमायुक्त ने गांव पहुंच जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर प्रधान को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधान कट्टू अहिरवार ने अपने परिजनों को ही इस योजना का लाभ दे दिया। शिकायतों के आधार पर मनरेगा के उप श्रमायुक्त मिथलेश तिवारी ने गांव पहुंच सत्यापन किया। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस मौके पर तकनीकी सहायक अखिलेश वर्मा, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रूपेश निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें