फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: आग का गोला बनी वैन, गैस रिफिलिंग करते वक्त हादसा, राहगीरों में मची भगदड़

Fri, 20 Jan 2023 01:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

परमानंद चौराहे गैस रिफिलिंग करते वक्त हादसा हो गया, जिससे वैन में भीषण आग लग गई। इससे इलाके अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
परमानंद चौराहे पर धू-धूकर जलती मारूति वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के अति व्यस्ततम परमानंद चौराहे पर गैस रिफिलिंग के दौरान वैन आग का गोला बन गई। आग लगते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही वैन पूरी तरह जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

परमानंद चौक पर एक दुकान में गैस रिफिलिंग का काम किया जाता है। गुरुवार को एक युवक वैन लेकर गैस रिफिलिंग कराने पहुंचा। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के बाद भी दुकानदार सड़क किनारे ही वैन में गैस रिफिलिंग करने लगा। तभी अचानक वैन में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वैन के टायर फटने से आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे।  धूं-धूंकर वैन जलने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही वैन पूरी तरह जल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से गैस रिफलिंग करने के चलते घटना होने से नागरिकों में नाराजगी है। पुलिस वैन चालक और संबंधित दुकानदार की जांच कर रही है। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें