फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पौत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर। कानपुर-सागर हाईवे पर बरा स्टैंड के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दादी की मौत और नाती घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना को अंजाम देकर भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

पसवारा गांव निवासी फूलारानी (62) अपनी रिश्तेदारी में बरा गांव आई थी। मंगलवार की रात वह अपने नाती पप्पू (26) के साथ बाइक से पसवारा गांव वापस लौट रही थी। तभी हाईवे पर बरा बस स्टैंड के पास महोबा की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दादी व नाती उछलकर दूर जा गिरे। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात फूलारानी की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। थानाध्यक्ष श्रीनगर राधेश्याम वर्मा का कहना है कि पिकअप चालक को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में थाना खन्ना के कुलकुआं गांव निवासी शुभम (21) बुधवार की सुबह बाइक से किसी काम से कस्बा कबरई जा रहा था। तभी रास्ते में चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। अमरगंज निवासी गिरजारानी, गुढ़ा निवासी विपिन, दमौरा निवासी कमलेश, गांधीनगर निवासी नवीन सड़क हादसे में घायल हो गया।
विज्ञापन

टीकामऊ निवासी नीरज, मिरतला निवासी पुष्पेंद्र, बड़ीहाट निवासी लक्ष्मीकांत, रामनगर निवासी रामगोपाल, बसौरा निवासी मातादीन, परमानंद चौक निवासी गुड्डू, टीकमगढ़ निवासी रवि और रमन दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कमलेश, नवीन, गिरजारानी, मातादीन व विपिन की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें