फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पानी से भरे गड्ढे में डूबी छात्रा, हालत गंभीर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। बिलवई गांव में घर के पास पानी भरे गड्ढे में नहाते समय छात्रा डूब गई। अचानक पहुंचे परिजनों ने उसे गड्ढे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन

बिलवई निवासी मर्दन सिंह की पुत्री गुड़िया (12) गांव के ही आनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। सोमवार की सुबह विद्यालय का अवकाश होने के चलते छात्रा घर के सामने स्थित गड्ढे में नहाने चली गई। नहाते समय वह डूबने लगी। इसी दौरान चाचा संतोष पहुंच गया। बालिका को गड्ढे में डूबता देख उसे तत्काल बाहर निकाला और जिला अस्पताल लाए। जहां बालिका को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। चाचा ने बताया कि गड्ढे में काफी पानी भरा है। नहाते समय बालिका डूबी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें