फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कांशीराम कॉलोनी में हवाई फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के राठ रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रविवार की रात बाइक सवार तीन लोगों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दशहत फैलाई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। इस पर बाइक सवार फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी निवासी भगवती प्रसाद सोनी कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 10 पर रहते हैं। रात आठ बजे वह घर पर रामायण का पाठ कर रहे थे। बाहर जल रहे अलाव में महिलाएं और बच्चे ताप रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली की आवाज सुनकर भगवती प्रसाद व अन्य लोग बाहर निकले तो आरोपी भाग गए। फायरिंग से कॉलोनी में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को गई।
भगवती प्रसाद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े पुत्र की पूर्व में हत्या हो चुकी है। इसका मुकदमा विचाराधीन है। आरोपी राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। आशंका जताई है कि राजीनामा न करने पर आरोपियों ने उसकी हत्या करने के उद्देश्य से फायरिंग की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें