महोबा। मोहल्ला नयापुरा नैकाना में बीए की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारण की जांच कर रही है।
मूल रूप से थाना खन्ना के बहिंगा गांव निवासी उम्मेद सिंह वर्तमान में नयापुरा नैकाना में रहते हैं। उनकी बड़ी पुत्री लवी सिंह (20) महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। सोमवार की सुबह माता-पिता गांव चले गए। इसी दौरान उसने लोहे के जाल से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतका के पिता का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटी ने यह कदम क्यों उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।