फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबाः जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शेखनपुरा निवासी मो. साबिर का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम साबिर दुकान बंद करके बाईपास मार्ग से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में शेखनपुरा के पास पहले से घात लगाए बैैठे दबंगों ने फायरिंग कर दी। जिससे गोली कंधे में लग गई। जान बचाकर भाग रहे साबिर ने पुलिस चौकी पहुंच पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें