महोबा/कुलपहाड़। सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोग घायल हो गए।
कोतवाली कुलपहाड़ के सिरमौर गांव निवासी अनिल (23) रविवार रात गांव के वंशीधर (72) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में वाहन की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्योरइया निवासी सियाराम, कबरई निवासी राजरानी, सूपा निवासी भगवत, समदनगर निवासी अहमद, मवईखुर्द निवासी कृष्ण, चितहरी निवासी प्रीतम, कमलखेड़ा निवासी बाबू व करहराकलां निवासी द्वारिकाप्रसाद भी हादसे में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।