फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः फंदा लगाकर महिला ने जान दी

विज्ञापन
घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। ग्योड़ी गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कमरे में लट्ठे के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रणविजय यादव दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसकी पत्नी गुड़िया (30) दो बच्चों के साथ घर पर रहती थी। बुधवार की रात गुड़िया भोजन करने के बाद कमरे में चली गई। परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सो गए। रात के समय गुड़िया ने फंदे पर लटककर जान दे दी। गुरुवार की सुबह जब परिजन जागे तो महिला को फंदे पर लटकता देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। मृतका की पुत्री पायल व पुत्र राज का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि मायके पक्ष ने अभी तक किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है और न ही तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें