फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः तीन गैंगस्टर की 2.35 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
संपत्ति में कुर्की का बोर्ड लगाती पुलिस। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम के आदेश पर पुलिस ने गैंग लीडर समेत तीन अभियुक्तों की 2.35 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई। संपत्ति जब्तीकरण के दौरान गांव में मुनादी कराकर वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन

जिले की टॉप टेन सूची में शामिल गैंगस्टर एक्ट के आरोपी गैंग लीडर मकरबई निवासी चेतराम पाल उर्फ चैतू पाल, सदस्य गया पाल और नरेंद्र पाल ने समाज विरोधी क्रियाकलापों से अवैध धन अर्जित किया। डीएम मनोज कुमार के आदेश पर पुलिस ने मकरबई गांव में मुनादी कराते हुए गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों और उनके परिजनों की संपत्ति जब्त की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चेतराम पाल द्वारा अपने पुत्र व पुत्रवधू के नाम अर्जित किए गए दो मकान व जमीन जब्त की गई। गया पाल व नरेंद्र पाल द्वारा खुद व अपने भाइयों के नाम अर्जित की गई भूमि कुर्क की गई। इसकी कीमत दो करोड़ 35 लाख 43 हजार 382 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें