फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः पिता को सजा होने से आहत युवक ने जान दी

विज्ञापन
मृतक ऊधम सिंह उर्फ श्याम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। हत्या में पिता को आजीवन कारावास से आहत बेटे ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अतरारमाफ गांव निवासी ऊधम सिंह उर्फ श्याम सिंह (26) के पिता कीरत सिंह हत्या के एक मामले में निरुद्घ हैं। कीरत सिंह पर 2016 में गांव के ही अमिताभ की हत्या में शामिल होने का आरोप था। एक माह पहले अदालत ने कीरत सिंह समेत अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पिता को सजा होने से ऊधम सिंह परेशान रहता था। अविवाहित होने के कारण वह मां के साथ रहकर खेती-किसानी का काम करता था। सोमवार की सुबह ऊधम सिंह ने खेत में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

मृतक की मां ममता सिंह ने बताया कि पति को सजा होने से उसका पुत्र परेशान रहता था। वह घर पर अक्सर पिता के अब जेल से बाहर न आने की बात करता था। पिता को सजा से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। दूसरा पुत्र देवेंद्र धनौरा गांव में रहता है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें