फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः चार पहिया वाहन से लूट करने आए थे बदमाश

विज्ञापन
अलमारी खोलकर माल ले जाने की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शिक्षक के घर लूट को अंजाम देेने के लिए बदमाश चार पहिया वाहन से आए थे। लूट में किसी नजदीकी व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन

पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने बताया कि मकान से कुछ दूरी पर एक गाड़ी खड़ी हुई। इससे उतरकर कुछ लोग घर में गए। उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया। एएसपी आरके गौतम का कहना है कि अशोकनगर में शिक्षक अखिलेश रावत के मकान में दो से ढाई बजे के बीच तीन लोगों के घर में घुसकर तमंचा दिखाकर ज्वैलरी ले जाने की सूचना मिली थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। सर्विलांस टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। यह भी जानकारी आई है कि इनके घर में 15 दिन से पुताई का काम चल रहा था। पीड़ित ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। इसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें