फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः जहर खाने से युवक की मौत, सीएचसी में शव रख भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। जहर खाने से अचेत हुए युवक की मेडिकल कॉलेज झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एंबुलेंस कर्मी सीएचसी पनवाड़ी में शव रखकर चले गए।
विज्ञापन

महोबा कोतवाली क्षेत्र के दिसरापुर गांव निवासी सूरज उर्फ भोला (20) का परिजनों से सोमवार को विवाद हो गया था। जिस पर उसने जहर खा लिया था। परिजन उसे अस्पताल लाए। हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया। परिजन 108 एंबुलेंस से सूरज को झांसी ले जा रहे थे। महोबकंठ गांव के पास उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस कर्मचारी सीएचसी में शव छोड़कर चले गए। मृतक के पिता कमलेश का आरोप है कि वह शव ले जाने के लिए वाहन तलाशता रहा। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उधर 108 नंबर एंबुलेंस के प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा का कहना है कि नजदीक के सीएचसी में मरीज को मृत घोषित किए जाने पर शव लाने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें