महोबा। शहर के मोहल्ला भीतरकोट में शराब के नशे में पिता ने मासूम पुत्र को बेरहमी से पीट दिया। इतना ही नहीं उसे कई बार उठाकर जमीन पर पटका। जिससे मासूम अचेत हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भीतरकोट निवासी सुुरेंद्र कुुमार शराब के नशे में बुधवार की देर शाम घर पहुंचा। नशे की हालत में उसने अपने मासूम पुत्र आयुष (8) की पिटाई कर दी। घटना के समय मासूम की मां पेट्रोल पंप पर काम करने गई थी। जब वह घर पहुंची तो पति मासूम बेटे को जमीन पर पटक रहा था। अचेत अवस्था में बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मासूम की मां पूजा ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर पति सुरेंद्र कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।