फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः बीमारी से परेशान होकर महिला ने जान दी

विज्ञापन
मृतका गुड्डो की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के मवईखुर्द गांव में बीमारी से परेशान महिला ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मुन्नीलाल की पत्नी गुड्डो (45) बीते आठ साल से शुगर व पेटदर्द की समस्या से जूझ रही थी। परिजनों ने उसका कई डॉक्टरों से उपचार कराया लेकिन आराम नहीं मिला। गुड्डो चलने-फिरने में भी असमर्थ थी। मंगलवार की रात परिजन घर पर थे। तभी वह बाहर निकल आई और घिसटते हुए घर से 15 मीटर दूर स्थित कुएं में कूद गई। सुबह जब परिजन जागे तो गुड्डो को गायब देख खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में महिला का शव उतराता मिला। मृतका बड़े पुत्र सोनू ने बताया कि उसकी मां बीमारी से परेशान थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। घटना से मृतका के छह बच्चों सोनू, रोहित, कृष्णा, सतीश, अभिषेक व अजीत का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें