फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः नकाबपोश बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। खरेला में नहर पुलिया के आगे नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छतरपुर के बरा गांव निवासी हरप्रसाद तीन दिन पहले अपनी ससुराल खरेला आया था। पत्नी रोशनी ढाई साल से अपने मायके खरेला में थी। पत्नी ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। हरप्रसाद बाइक से घर लौट रहा था। तभी नहर पुलिया के पास नकाबपोश चार बदमाशों ने मारपीट करते हुए नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे वह अचेत हो गया। घायल अवस्था में पड़े युवक को देखकर राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया युवक के बाइक से गिरकर घायल होने की पुष्टि हुई है। मौके से बाइक, मोबाइल व पर्स मिला है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें