ऊदल चौक में मानसिक विक्षिप्त के उत्पात से जुटी भीड़।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। शहर के व्यस्ततम चौराहा ऊदल चौक में सोमवार की दोपहर एक मानसिक विक्षिप्त युवक ने जमकर उत्पात मचाया।
सड़क से गुजर रहे कई राहगीरों को काट लिया। एक युवती को पकड़कर गर्दन दबाने का प्रयास किया। बचाने दौड़े युवकों के साथ मारपीट की। युवक का उत्पात देख पुलिस तमाशबीन बनी रहीं और विक्षिप्त युवक को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए युवक को पकड़ा लेकिन वह पुलिसकर्मियों से उलझ गया। बाद में युवक का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद कोतवाली ले जाया गया। एक घंटे तक मानसिक विक्षिप्त के उत्पात से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। (संवाद)