पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव में एक युवक को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
पुलिस ने युवक को बंधनमुक्त कराते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। भरवारा गांव निवासी मुकेश राजपूत का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी खुन्नस के चलते दबंगों ने घर में घुसकर मुकेश की मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उसके हाथ-पैर रस्सी से बांधकर घसीटा। आरोप है कि उसे जूते-चप्पल की माला पहनाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को बंधन मुक्त कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।