चरखारी (महोबा)। एक समुदाय के लोगों ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पीटकर घायल कर दिया। घटना से आक्रोशित कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया।
भाजयुमो के उपाध्यक्ष दीपक जोशी, अमन यादव, अभय व सुभाष सोमवार की रात एक दुकान पर बैठे थे। तभी आधा दर्जन से दूसरे समुदाय के युवक वहां पहुंच गए और अमन से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पर सभी साथियों को पीटा। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।