श्रीनगर (महोबा)। प्राथमिक विद्यालय बजरंग नगर में अराजकतत्वों ने नलों की टोटी व पाइप लाइन तोड़ दी।
रसोई घर का ताला तोड़कर खाना बनाने के बर्तन भी ले गए। पुलिस व बीएसए से शिकायत की गई है। 20 मई से शुरू हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय बंद थे। इसी दौरान अराजकतत्वों ने राजकीय इंटर कॉलेज के समीप स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में बच्चों के पानी पीने के लिए लगी नलों की टोटी, टंकी से नल तक आने वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर टाइल्स उखाड़ दिए। रसोईघर का ताला तोड़कर बर्तन व मिड डेमील का सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार को प्रधानाध्यापिका मीना चंदेल पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना प्रधान आशीष राजपूत, थाना श्रीनगर और बीएसए को दी है।