महोबा। पत्नी के मायके से न आने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। छजमनपुरा निवासी आशीष वर्मा (30) ने बुधवार की रात घर पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि कई माह से पत्नी के मायके से न आने पर युवक परेशान रहता था।