फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में एक महिला ने फांसी तो किशोरी समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। सभी को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शहर के चरखारी बाईपास गांधीनगर निवासी पुष्पा त्रिपाठी (21) ने गुरुवार की देर रात घरेलू कलह के चलते पंखे के छल्ले से रस्सी का फंदा बना फांसी लगा ली। अचानक परिजनों के पहुंचने पर उसे फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी निशा (16) ने शुक्रवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। इसी तरह चुरबरा निवासी फूलादेवी (22) व रोशनपुरा निवासी कुसमा (40) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें