फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से ही रुकेगा साइबर अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। साइबर जागरूकता दिवस पर कालेजों और कोचिंग संस्थानों में कार्यशाला हुई। इसमें कहा गया कि जागरूकता से ही साइबर अपराध रुकेगा।
विज्ञापन

रामकथा मार्ग स्थित एक कोचिंग संस्थान में कोतवाली प्रभारी महोबा बलराम सिंह, थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार, एसआई विवेक यादव की संयुक्त टीम ने बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट की दुनिया में हर व्यक्ति कंप्यूटर और मोबाइल से जुड़ा है। इससे साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी हो रही है। कई बार लोग अनजाने में साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और अंजान नंबरों से आने वाले कॉल न उठाएं। उन्होंने साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें