फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला कारागार में सजायाफ्ता निरुद्ध कैदी इलाज कराकर कानपुर से लौटते समय पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला। वह 19 अप्रैल 2018 से जेल में बंद था।
विज्ञापन

अकबर पुत्र नजीर खान निवासी खजुराहो जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला था। वह थाना कुरारा, हमीरपुर के डकैती में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास से दंडित था । 27 अप्रैल को अचानक तबीयत खराब हो जाने पर उसे जिला कारागार से हैलट अस्पताल कानपुर भेजा गया था। सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन से हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार यादव व श्याम बहादुर गए थे। मंगलवार को हैलट अस्पताल से वाया ट्रेन अपराधी को हमीरपुर ला रहे थे। तभी डुहरु स्टेशन (घाटमपुर-हमीरपुर रोड) पर पेशाब करने के बहाने वह फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों द्वारा ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन नहीं मिला। एसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि दोनो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें