फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

थाना कबरई के बरबई गांव निवासी अरविंद (18) बाइक से गुरुवार की शाम अपने साथी अशोक (27) के साथ बांदा से लौट रहा था। रास्ते में नहदौरा गांव के समीप बोलेरो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। सुभाषनगर निवासी राकेश (38) शुक्रवार की सुबह सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। तभी अचानक आए मवेशी को बचाने के चक्कर में युवक घायल हो गया। इसी तरह बासपहाड़िया निवासी प्रमिला (52), मुख्यालय निवासी निधि (16), परसाहा निवासी श्रद्धा (35), टीकामऊ निवासी सुरेश (32) व राठ निवासी पप्पू (29) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अरविंद व पप्पू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें