फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने कुएं में कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के पलका गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पलका गांव निवासी अखिलेश पाल परिवार समेत संयुक्त मकान में रहता है। बुधवार की शाम वह खेतों पर फसल की रखवाली करने चला गया। तभी पत्नी रामदेवी (29) घर से निकल गई और सार्वजनिक कुएं में कूदकर जान दे दी। देर रात परिजन तलाशते रहे। जब लोगों ने कुएं के समीप चप्पल पड़ी देखी तो रामदेवी का शव कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना से मृतका की तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें