महोबा। थाना पनवाड़ी पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बैंदों गांव निवासी बृजेश हत्या के मामले में फरार चल रहा था। सोमवार को थानाध्यक्ष शिव आसरे के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।