महोबा। अलग अलग स्थानों पर दो लोगों ने जहर खा लिया। एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
कोतवाली चरखारी के सालट गांव निवासी शिवराम (35) ने गुरुवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शराब का लती बताया जा रहा है।
इसी तरह शहर के हमीरपुर चुंगी निवासी तेजप्रताप (24) ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।